फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तर के लिए 42 बालिकाएं चयनित

Fri, 18 Sep 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खेल विभाग की ओर से हॉकी की खेल महाकुंभ चयन प्रतियोगिता में 42 बालिकाओं का अगले चरण के लिए चयन हुआ। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी कोच जेपी यादव ने किया। पहले दिन अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-25 तीनों वर्गों में बालिकाओं ने प्रतिभा दिखाई। अंडर-14 वर्ग में 33 में से 14 बालिकाओं का चयन किया गया। वहीं अंडर-19 में 40 में से 14 और अंडर-25 में 34 में से 14 बालिकाओं का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 22-25 सितंबर तक हरिद्वार रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में राज्य स्तर पर भाग लेंगी। निर्णायक मंडल में विवेक, अंकित और मनजोत कौर रहे। वहां पर हॉकी प्रशिक्षक महिमा भंडारी, मोहित रावत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें