फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलाखेड़ा में मशीन खराब होने पर 47 मिनट प्रभावित रहा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केलाखेड़ा में नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ 142 में कक्ष तीन पर बृहस्पतिवार शाम 4:58 बजे वीवीपैट मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। पीठासीन अधिकारी चिरंजी लाल की सूचना पर सेक्टर डॉ. मजिस्ट्रेट संतोष यादव केंद्र पर पहुंचे। इंजीनियर दुर्गा प्रसाद सोनी ने वीवीपैट मशीन बदल दी। करीब 47 मिनट बाद शेष बचे तीन मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय के दो कक्षों में सीसीटीवी की निगरानी में मतदान हुआ। जीआईसी में पोलिंग के दौरान बीमार और वृद्ध मां को मतदान कराने पहुंचे बेटे को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कक्ष में प्रवेश करने से रोक दिया। वहीं इसकी शिकायत पीड़ित शुभम ने दूरभाष के माध्यम से डीएम से की। इस कारण वृद्धा ने अकेले ही वोट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें