फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में लोस चुनाव में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से भड़के समुदाय विशेष के लोगों ने प्रदर्शन कर निर्वाचन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
गांव बरहैनी में समुदाय विशेष के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने और वोटर पर्ची का वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए कई लोगों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल बूथ के पास (दो सौ मीटर) दूरी पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होेंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में उन्होेंने वोट डाला था लेकिन इस बार उनका नाम लिस्ट से गायब कर दिया गया। उन्हें वोटर पर्चियां भी नहीं दी गई। वहां कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष अनिल सेन, खलील अहमद, साबिर, अयूब, नईम, इरफान, नाजिम आदि थे। इधर, युवा कांग्रेस के बाजपुर विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी ने कहा कि मुस्लिम समाज के नाम वोटर लिस्ट से गायब करना एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम समाज के वोटरों के नाम लिस्ट से गायब करना का आरोप लगाया। कहा कि मामले को उच्च स्तर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें