काशीपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को धनराशि के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न श्रेणियों के आवेदकों में से 14 हजार आवेदन पत्र आए थे। मानकों के अनुसार छटनी की गई। अब तक 174 का चयन हो चुका है। नगर निगम ने लाभार्थियों को धनराशि देने से पहले मंगलवार को लाभार्थियों की बैठक बुलाई। लाभार्थी को स्वीकृत नक्शे के अनुसार बुनियाद डालने पर इसकी फोटोग्राफी कर शासन को भेजी जाएगी। तब लाभार्थी के खाते में सहायता राशि दो लाख रुपये आ जाएगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि भवन में कमरा, शौचालय, रसोईघर अनिवार्य है। भवन के आकार में बदलाव तो हो सकता है लेकिन मानक से कम नहीं हो सकता है। सहायक नगर आयुक्त एलएम मिश्र ने कहा कि अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग करता है तो उसकी जानकारी दे सकते हैं। वहां कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, शांता गुरुरानी, जफर अहमद, वसीम अहमद आदि थे।