फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रर्वतन अधिकारी ने नौ दुकानों का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें खोलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने नौ दुकानों के चालान किए। सोमवार को श्रम प्रर्वतन अधिकारी एचसी आर्य ने जसपुर में छापेमारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के शटर गिरा दिए। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर्य ने विश्वकर्मा एग्रीकल्चर, जीत टायर, अग्रवाल ऑटो, दयाल हार्डवेयर, अग्रवाल आयरन, बंसल किराना स्टोर, कुमार ट्रेडर्स, एम हनी पेंट स्टोर आदि दुकानों के चालान काट दिए। आर्य ने बताया कि वह हर सोमवार को जसपुर का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि जसपुर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इसके बावजूद दुकानदार अपनी दुकानें खोले रखते थे। इसके मद्देनजर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें