फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाम में जगत का सर्वनाम निहित: बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ सत्संग विहार के संस्थापक ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 130 वें जन्मोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का संपन्न हुआ। सम्मेलन में ठाकुर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के साथ देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


सत्संग परिसर में सोमवार को सुबह उषा कीर्तन और प्रार्थना सभा से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। दोपहर को कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता दिल्ली से आए एसपीआर बलवंत सिंह रावत ने सत्संगियों से कहा कि सतनाम में जगत का सर्वनाम निहित है। मानव को जहां दुराचरण से बचना चाहिए, वहीं दूसरों को भी बचने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने सभी से ठाकुर जी के पवित्र ग्रंथ ‘सत्यानुसरण’ का नियमित पाठ कर ग्रंथ में बताई गई बातों का अनुसरण करने की बात कही।

इस दौरान दर्जनों लोगों ने दीक्षा ली और ठाकुर जी के अनुयायी बने। संचालन विष्णु वैद्य ने किया। सत्संग कमेटी के अध्यक्ष चित्तरंजन नेे आयोजन की सफलता को सभी का आभार जताया। सम्मलेन में रोहिताश मल्लिक, डॉ. अमूल्य विश्वास, कृष्णपद विश्वास, आनंद विश्वास, सुदर्शन सरकार, काजल राय, भवेश हाल्दार, गोपाल सरकार, अनामि विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें