फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए घाट की कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी के दिशा निर्देश पर रेडरोज स्कूल के पास स्थित छठ घाट पर साफ-सफाई कराई गई। बुधवार को नहर की सफाई को जेसीबी मशीन लगाकर उसमें जमी मिट्टी व गंदगी को निकलवाया गया। वहां पालिकाध्यक्ष भुड्डी ने बताया कि गुरुवार शाम से पहले तक घाट को चमका दिया जाएगा। उन्होंने बताया नगर पालिका और सिचाईं विभाग तालमेल बनाकर इस कार्य को करा रहे हैं। सिचाईं विभाग के अवर अभियंता अनिल कुमार और नगर पालिका की तरफ से सफाई नायक राजेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिचाईं विभाग की ओर से नहर में पानी की व्यवस्था भी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें