किच्छा। चावल मिल मालिकों की हड़ताल के चलते मंडी में धान की बोली नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह मंडी में बाहर से बड़ी संख्या में धान की ट्रालियां लेकर किसान पहुंचे लेकिन मंडी की हड़ताल की खबर सुनकर वापस लौट गए। इधर मंडी में आरएफसी के धान क्रय केंद्र पर धान खरीद शुरू हो गई है। केंद्र प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार को 400 कट्टे धान खरीदा गया है। सहकारी क्रय विक्रय समिति के प्रभारी के अनुसार उनके केंद्र पर भी 400 क्विंटल धान की खरीद हुई है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के महामंत्री संजीव खन्ना ने बताया कि उनकी एसोसिएशन ने हड़ताल केे आह्वान को पूर्ण समर्थन दिया है। बताया कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते चावल मिल मालिकों को यह निर्णय लेना पड़ा है। ब्यूरो