फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तर के लिए होगा 30 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खेल विभाग और जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय एथलीट और पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स संघ के जिला अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में खटीमा, बाजपुर, नानकमत्ता, रुद्रपुर, केलाखेड़ा, काशीपुर, निरी पिरी, सितारगंज के 14 से 20 आयु तक के 517 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संघ के जिला उपाध्यक्ष सरफराज चौधरी ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से 30 सदस्यीय टीम का चयन अगले महीने देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। निर्णायक मंडल में रमनदीप सिंह, अर्जुन सिंह, रूपेश यादव, अमनदीप सिंह थे। इस दौरान चंदन सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, मनोज कुमार, साजिद सैफी, विरेंद्र यादव, मनीषा, कमला भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें