रुद्रपुर। जगतपुरा में अटरिया मंदिर मार्ग के निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग की। भाजपा नेता राधेश शर्मा के साथ एकत्र हुए जगतपुरा के तमाम लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि अटरिया मंदिर मार्ग के निर्माण में धांधली बरती जा रही है। सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर भरकर भरान किया जा रहा है जो मानकों के विपरीत है। मार्ग के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने मार्ग निर्माण में हो रही अनियमितताओं की जांच की मांग की। विरोध जताने वालों में ं दीवान सिंह, प्रसाद मंडल, हरीश गाईन, छोटेलाल, दीनानाथ, राजकुमार, प्रेमशंकर, बाबूराम, अनिल, अशोक, प्रेमवती, इशरत अली आदि थे।