फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वन भूमि में बनाई गईं 40 झोपडियां तोड़ी

Wed, 09 Oct 2024 04:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में सालबोझी वन क्षेत्र में अतिक्रमण तोड़ती वन विभाग की टीम। - फोटो : खटीमा में सालबोझी वन क्षेत्र में अतिक्रमण तोड़ती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
खटीमा। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को आरक्षित वनक्षेत्र सालबोझी में अतिक्रमण कर बनाई गई करीब 40 झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा वन भूमि में झोपड़ी बनाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी महेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पीलीभीत मार्ग स्थित आरक्षित वनक्षेत्र सालबोझी में बनाई गई झोपड़ियों के ध्वस्तीरकण की कार्रवाई शुरू की। वन कर्मियों ने एक के बाद एक करीब 40 झोपड़ियों को ध्वस्त कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
वन क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया कि सालबोझी से कुछ समय पूर्व लकड़ियों के टालों को हटाने के दौरान अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों को भी तोड़ा गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दोबारा झाेपडियां बना ली थीं। उच्च अधिकरियों के निर्देश पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें