फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 38 श्रमिक परिवारों को बेटी की शादी को मिला अनुदान

Fri, 06 Feb 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। श्रमिक परिवारों की बेटियों की शादी के लिए कन्या विवाह सहायता योजना के तहत मिलने वाली 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। इसी योजना के तहत 38 श्रमिक परिवारों को राशि दी गई है।
विज्ञापन

योजना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। सभी आवेदन अब ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। विभागीय अधिकारी पात्र श्रमिकों का तय समय में सत्यापन करते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक पिछले एक साल में 38 श्रमिक परिवारों ने बेटी की शादी के लिए आवेदन किया था। जिनका सत्यापन किया गया और उन्हें बेटी की शादी के लिए प्रत्येक को 51 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमिक का श्रम विभाग में कम से कम एक वर्ष पुराना पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें