फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी

Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)।
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

जयपुर में फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से लोन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने रुद्रपुर के एक कारोबारी से 35 लाख की ठगी कर ली।  कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर निजी बैंक प्रबंधक सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी जगजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि जनता इंटर कॉलेज के पास उसका कंप्यूटर का कारोबार है। वर्ष 2015 में उसका परिचय इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले राकेश कुमार शर्मा और रविंद्र शर्मा से हुआ। मार्च में दोनों ने उसका परिचय आनंदा सेक्टर 81 गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी प्रापर्टी डीलर डॉ. ओमप्रकाश से कराया।

तीनों ने उसे बताया कि जयपुर (राजस्थान) में सस्ते दामों पर फ्लैट की बुकिंग चल रही है। इसके लिए उसे 10 लाख रुपये एडवांस देने होंगे और 25 लाख का बैंक से लोन हो जाएगा। उसने विश्वास कर फ्लैट की बुकिंग के लिए हामी भरी और एडवांस रकम का भुगतान कर दिया। इसके बाद जयपुर लैंडमार्क प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर शेखर लाल खंडेलवाल ने उसे फ्लैट का एलाटमेंट लेटर दिया। साथ ही लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसके हस्ताक्षर लेने के बाद आईसीआईसीआई बैंक देहरादून से 25 लाख का लोन लेने के बाद रकम जयपुर लैंडमार्क कंपनी के ही खाते में जमा करा दी।
विज्ञापन


रकम मांगने पर उपरोक्त लोगों की ओर से कहा गया कि फ्लैट पर कब्जा मिलने तक वह लोग उसकी किस्तों का भुगतान करेंगे और उसके बाद शेष रकम उसके खाते में डाल दी जाएगी। 25 मई 2018 को चार लोग उसके पास आए और खुद को आईसीआईसीआई बैंक रुद्रपुर और देहरादून का कर्मचारी बताया। उन्होंने बताया कि उसकी ओर से लिए गए लोन की किस्त बैंक को नहीं मिल रही है।

इस पर जगजीत सिंह ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसके नाम पर कोई फ्लैट बुक ही नहीं है, जबकि वह फ्लैट की रकम का भुगतान नगद और लोन के रूप में कर चुका था। जगजीत सिंह का आरोप है कि राकेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा और जयपुर के बिल्डर शंकर लाल खंडेलवाल ने आईसीआईसीआई बैंक देहरादून शाखा के प्रबंधक श्याम जायसवाल एवं कर्मचारी पंकज सिंह के साथ मिलकर उससे 35 लाख की ठगी की है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें