फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वनिधि योजना से काशीपुर के 3477 छोटे कारोबारियों को मिला सहारा

Mon, 20 Jul 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) काशीपुर के रेहड़ी, पटरी और ठेला कारोबारियों के लिए आजीविका बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत अब तक 3477 छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम में एक जुलाई 2020 से संचालित इस योजना के तहत फुटपाथ, रेहड़ी और ठेले पर कारोबार करने वाले लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से ऋण दिया जा रहा है। सिटी मिशन मैनेजर मोहम्मद जफर ने बताया कि पहले चरण में 10 हजार रुपये, दूसरे चरण में 20 हजार रुपये और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी के साथ कैशबैक की सुविधा भी मिलती है।
उन्होंने बताया कि योजना 31 मार्च 2030 तक संचालित रहेगी। समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को बैंक की ओर से 10 हजार रुपये की क्रेडिट कार्ड सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। अब तक 47 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है जिनमें से 20 लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन


पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति
ऋण चरण
लक्ष्य
ऋण वितरण
प्रथम चरण (₹10,000)
4,000
2,371
द्वितीय चरण (₹20,000)
2,000
833
तृतीय चरण (₹50,000)
600
273
कुल
6,600
3,477

यह योजना छोटे कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पात्र लेकिन वंचित कारोबारियों से नगर निगम के सूडा अनुभाग (कक्ष संख्या-10) में संपर्क कर योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जल्द ही योजना के लाभार्थियों के रेहड़ी-ठेलों पर ''''पीएम स्वनिधि'''' के बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दीपक बाली, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें