फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना के लिए 3300 करोड़ प्रस्तावित : धामी

विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी।- स्रोत- सूचना विभाग।
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इस परियोजना में करीब 3300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके। इन कार्यों में शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान-1, रणकोची माता मंदिर का पुनरुद्धार, बनबसा में हेलीपोर्ट का विकास, चूका से चल्थी माउंटेन बाइक ट्रेल निर्माण शामिल हैं।

बनबसा में अंतरराष्ट्रीय सीमा बाजार का विकास, श्रद्धा पथ नदी तट का सौंदर्यीकरण, शारदा रिवरफ्रंट के लिए मास्टर प्लान और एयरो स्पोर्ट्स सुविधाओं का सृजन भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण व हस्तांतरण कार्यों को शीघ्रता एवं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए और डिजाइन एवं ढांचा क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति व स्थापत्य शैली के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को क्षेत्र में स्थानीय कार्यालय स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों में तेजी आए।

धामी ने बताया कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट का विकास व मां वाराही धाम को स्पिरिचुअल जोन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने व सेना, पुलिस व अर्धसैनिक बलों के वीर शहीदों के सम्मान में शौर्य स्थल विकसित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य टनकपुर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पहचान को सहेजते हुए, पर्यटन, पर्यावरण व श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय रोजगार संवर्धन एवं जनजीवन स्तर सुधार का माध्यम बनेगी। यह परियोजना टनकपुर शहर को नई पहचान देने में सहायक सिद्ध होगी।

समीक्षा बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चंपावत मनीष कुमार, एडीएम चंपावत कृष्णा नाथ गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, अनिल कपूर डब्बू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें