फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोण माइनर बाइपास के लिए 32 करोड़ की डीपीआर तैयार

विज्ञापन
काशीपुर में द्रोणनहर का निरीक्षण करते विधायक हरभजन सिंह चीमा व अधीक्षण अभियंता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। भूमिगत द्रोणमाइनर पर बाईपास तैयार करने के लिए सिंचाई विभाग ने 32 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी है। इस बाईपास के माध्यम से रामनगर रोड को रुद्रपुर मार्ग से जोड़ना है। विधायक हरभजन सिंह चीमा की मौजूदगी में लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंताओं (एसई) ने माइनर का स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर का परीक्षण किया।
विज्ञापन

रामनगर रोड पर विश्वकर्मा पेपर से बंद पड़ी काशीपुर चीनी मिल तक करीब पांच किलोमीटर द्रोण माइनर को कवर किया गया है। इसके ऊपर केवल प्लास्तर की सड़क बनी है, जो हल्के वाहनों के चलने पर ही क्षतिग्रस्त हो गई है।विधायक चीमा ने द्रोण माइनर को बाईपास के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। सिंचाई खंड काशीपुर ने 32 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। इसमें पोल की शिफ्टिंग पर लगभग 2 करोड़ रुपये का व्यय होने का अनुमान है। वहां पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एसई पीके दीक्षित, एसई महिपाल सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें