फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनी सालाना उर्स का मिलादे शरीफ से हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में भारत-नेपाल सीमा से सटे सुरई रेंज के जंगल के बीच स्थित मजार शरीफ पर हजरत नजीबुल्लाह शाह उर्फ नन्जू मियां बयावानी के तीन दिनी सालाना उर्स का आगाज बुधवार को मिलाद-ए-पाक और कुरानखानी से हुआ। इस दौरान कुरान की आयतें पढ़ी गई। उर्स का मुख्य आयोजन बृहस्पतिवार शाम सात बजे से होगा जबकि दिन में चादरपोशी का कार्यक्रम चलता रहेगा। कव्वाली में विभिन्न प्रदेशों से पधारे मौलाना, कव्वाल, शायर आदि शिरकत कर खिताब करेंगे। जलसे में समाज और देश में अमन और चैन के लिए दुआएं की जाएंगी। कार्यक्रम के संरक्षक मो. शमशेर मियां ने बताया कि कव्वाली के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहां पर जाहिद खां, नासिर खां, जाहिद मंसूरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें