सितारगंज में नगर के डिग्री कॉलेज में दो विषय के शिक्षक न होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुधवार को कॉलेज में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेज में अंग्रेजी और शिक्षा शास्त्र के स्थायी शिक्षक न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि अन्य विषय के भी शिक्षक संविदा पर हैं। वहां विकास यादव, मनीष शर्मा, सावित्री शर्मा, निशा मजुमदार, मनीषा अधिकारी, सुषमा आर्या, रीना, मो. इमरान, सचिन शर्मा, सुजीता आदि थे।