फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी महासभा ने दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सदस्यों ने समाज के दो निर्धन कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराया। दोनों को सुखी जीवन का आशीर्वाद देकर उन्हें दूल्हे संग विदा किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के सदस्यों ने दोनों बारातों की अगवानी कर स्वागत किया। टांडा प्रभापुर निवासी गुुरप्रीत कौर पुत्री बूटा सिंह संग ग्राम कल्लूवाला थाना रेहड़ निवासी राजू सिंह पुत्र बलवीर सिंह और ग्राम कलियावाला निवासी जागीर कौर पुत्री जरनैल सिंह संग ग्राम चंपतपुर चकराता बिजनौर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह के साथ विवाह कराया।

मुख्य अतिथि तहसीलदार जोगा सिंह, विधायक आदेश चौहान, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, चेयरमैन प्रतिनिधि जाहिद हुसैन ने नव दंपतियों को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया और महासभा की ओर से कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन हरिओम सिंह ने किया। विवाह समारोह के बाद महासभा के सदस्यों ने सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई और प्रसाद वितरण किया।

इस मौके पर त्रिलोक अरोरा, महेंद्र अरोरा, सतीश अरोरा, देवेंद्र जीत सिंह, संजय शर्मा, दीपक अरोरा, रंजीत सिंह, विनोद कुमार, इंद्रपाल सिंह, प्रेम सहोता आदि थे।
विज्ञापन


सपने लेकर विदा हुईं दुल्हनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें