जसपुर। समदर्शी संस्था के सदस्यों ने बैठक कर 27 जनवरी को प्रस्तावित सर्वधर्म सामूहिक विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप देकर समितियों का गठन किया। बताया कि संस्था वर्ष 2009 से अब तक 117 निर्धन कन्याओं का विवाह करवा चुकी है।
संस्था के महासचिव डॉ. सुदेश के निवास पर हुई बैठक में सदस्यों ने स्वागत, भोजन, विवाह प्रबंधन आदि समितियों का गठन किया। उन्होंने बताया कि संस्था इस वर्ष सात निर्धन कन्याओं का विवाह उनके धर्म के अनुसार कराएगी। सभी कन्याओं की बारात ठाकुरद्वारा मोड़ से सुभाष चौक के पास एक बैंक्वेट हॉल के लिए प्रस्थान करेगी। यहीं पर विवाह संपन्न कराया जाएगा। बैठक में मो. यामीन, प्रेम सहोता, जगदीश सिंह, गुरुदेव सिंह, दीवान सिंह, आरपी सिंह, दलवीर सिंह, अरकेश सिंह आदि थे। ब्यूरो