जसपुर। एनएच-74 चौड़ीकरण की जद में आए किसानों ने दो गुना अधिक मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पिछली तीन बैठकों का हवाला देकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
ग्राम अमृतपुर के करीब 25 किसानोें ने भूमि निर्धारण के बाद मुआवजा दिलाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने गांव स्थित ओवरब्रिज के आसपास का निर्माण कार्य बंद करा दिया था। विधायक आदेश चौहान व एसडीएम समेत एनएचआई के अधिकारी किसानों से कई दौर की वार्ता कर चुके हैं।
पिछले दिनों ही 25 दिन में खेत खाली करने और संबंधित जमीन का मुआवजा जल्द दिलाने पर सहमति हुई थी। किसानों का आरोप है कि खेत खाली करने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। वहां नसीम अहमद, ओमप्रकाश, पूरन, गजेंद्र, पवन कुमार, रमेश सिंह, डोरी सिंह, राजपाल, कमल सिंह आदि थे।