फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने नगर के विभन्न मार्गो पर निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा रावत ने कहा कि कुर्बानियां देकर उत्तराखंड राज्य की स्थापना करने वाली उत्तराखंड की महिलाओं का सबसे अधिक शोषण व उत्पीड़न हो रहा है। आप अब उत्तराखंड की महिलाओं की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं व महिलाओं से संपर्क को आई पुष्पा रावत ने मोहल्ला कटोराताल में आप नेता जुगनू खां के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के लिए कोई रोजगार नहीं है। आप महिलाओं के बीच संगठन खड़ा करने के प्रयास में है। किसानों का गन्ने का बकाया करोड़ रुपया दिलाने और चीनी मिल के कर्मचारियों का वेतन सहित तमाम अधिकारों को दिलाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। इधर, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न मागों को लेकर पार्टी ने नगर के विभिन्न मार्गो पर मशाल जुलूस निकाला। एमपी चौक पर आप नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों को खूब कोसा। वहां पर विधानसभा अध्यक्ष अमित रस्तोगी, साधू सिंह. जुगनू खां, अलीम खां, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पूजा दिवाकर, मीना, इलमा नाज, शबनम खां, तरन्नुम, मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें