फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों के साथ हुई व्यापारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब के खसरा नंबर चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में हुई। बैठक में नगर पंचायत के किरायदारों ने कहा कि खसरा संख्या 803 तालाब में दर्ज है। वहां सरकारी और अन्य भवन बने हैं। तहसीलदार केपी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत क्षेत्र में तालाब भूमि के खसरा संख्या 803, 827/1, 827/4 और 463 पर जो अवैध भवन बने हैं। उनका चिह्नीकरण किया जाएगा, जिसमें खसरा संख्या 803 की पैमाइश कर ली गई है। बैठक में कानूनगो धन सिंह, पटवारी नरेंद्र कुमार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जीएस सुयाल, चौकी इंचार्ज विनोद सिंह फर्त्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, फारुख, अंकुर अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें