फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पणा को न्याय दोलाने के लिए निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी में डकैती के दौरान मारी गई अपर्णा को न्याय दिलाने के लिए बुधवार शाम गंगापुर रोड पर स्थित कॉलोनी के लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने अपर्णा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान डीडी चौक पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन

गंगापुर रोड के दक्ष चौराहे से शुरू हुआ कैंडल मार्च दक्ष चौक, कौशलिया एन्क्लेव, दक्ष कॉलोनी, बाटा कॉलोनी और आसपास केे सभी इलाकों से होता हुआ पुरानी तहसील के बाद डीडी चौक पहुंचा। जहां कैंडल मार्च में शामिल महिला और पुरुषों ने पुलिस प्रशासन ने जल्द ही अपर्णा के हत्यारों को गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि डकैती और चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से पूरे शहर के लोगों में डर है। कैंडल मार्च में विधायक राजकुमार ठुकराल, कौश्ल्या एन्क्लेव सोसायटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा, आरके मौर्य, बलजीत, हंशी, संजीव, गुरदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें