फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों में संबंधित एसडीएम बनाए गए प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन



नगर निकायों में संबंधित एसडीएम बनाए गए प्रशासक
रुद्रपुर। राज्यपाल ने प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नगर निकायों के जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया है। इस पर डीएम/प्रशासक डॉ. नीरज खैरवाल ने नगर पालिकाओं के लिए संबंधित एसडीएम को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। डीएम/प्रशासक ने सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को निकायों से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद जसपुर, महुवाखेड़ागंज के लिए एसडीएम जसपुर, बाजपुर व गदरपुर के लिए एसडीएम बाजपुर, किच्छा के लिए एसडीएम किच्छा, सितारगंज के लिए एसडीएम सितारगंज, खटीमा के लिए एसडीएम खटीमा को प्रभारी अधिकारी नामित किया है। प्रशासन ने नगर पंचायत महुवाडाबरा के लिए एसडीएम जसपुर, सुल्तानपुरपट़टी/केलाखेड़ा/दिनेशपुर के लिए एसडीएम बाजपुर, शक्तिगढ़ के लिए एसडीएम सितारगंज को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। डीएम/प्रशासक ने अधिकार अपने पास सुरक्षित रखे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें