फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने लोगों को जीना किया मुहाल,

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने लोगों के छुड़ाए पसीने
विज्ञापन

गदरपुर। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आम लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दो दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरस रही आग से सोमवार को पारा करीब 37 से भी ऊपर रहा। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ईद का पर्व होने पर मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ जरूर देखी गयी। लेकिन गर्मी के चलते पानी का ही उपयोग अधिक किया जा रहा है। जबकि बरसात को लेकर आये दिन व्यापारियों द्वारा इंद्र देवता को खुश करने के लिए मिर्च वाले काले चने का वितरण भी किया जा रहा है। व्यापारियों का यह मानना है कि मिर्च वाले चने बांटने से इंद्र देवता खुश हो जाते हैं और बारिश होती है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होने से नगर दो से तीन घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पांच घंटों तक विद्युत की कटौती की जा रही है। एसडीओ का कहना है कि बरसात होने के बाद कटौती समाप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें