पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर (मास्टर्स व पीएचडी) कार्यक्रमों के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई। कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में पंतनगर मुख्य परिसर स्थित केंद्र में 80.7 और देहरादून के सेंटर में 81.10 प्रतिशत उपस्थिति रही।
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 1603 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 1296 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 307 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विवि के मुख्य परिसर पंतनगर में 1063 में से 205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। देहरादून के परीक्षा केंद्र में कुल 540 में से 438 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।