रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुर्मी महासभा और भाईचारा एकता मंच की ओर से आंबेडकर पार्क में पंचम पटेल जयंती सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 300 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण सचान ने कहा कि कुर्मी महासभा और भाईचारा एकता मंच के संस्थापक सौरभ गंगवार और संचालक केपी गंगवार पिछड़े व गरीबों की लड़ाई अपने दम पर लड़ रहे हैं। अति विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और टनकपुर नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के हर व्यक्ति को पट्टा दिलाने की बात कही। वहां पर सुरेश कोली, भगवान सिंह, रामाधारी गंगवार, गजेंद्र गंगवार, भानुप्रताप गंगवार, नीलम गुप्ता, कमलेश गंगवार, तारामती, सुमन पंत, रामपाल धनगर, मनोहर लाल गंगवार, सुधा राठौर, नीतू यादव, प्रवीण खान, गीता देवी, शशि सचान आदि थे।