बाजपुर। नगर पालिका चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते की पहल पर गठित वेलफेयर फंड में बुधवार को नगर पालिका के ठेकेदारों की ओर से तीस हजार रुपये की धनराशि जमा कराई गई। बता दें कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों के लिए वेलफेयर फंड की स्थापना की गई है। वहां राजकीय ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष खलील अहमद, वाजिद अली, नंदलाल यादव, सीताराम तिवारी, दिनेश भारती, विवेक पांडेय, हरविंदर सिंह, बंशीधर मिश्रा, राजेश मित्तल आदि थे।