फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 30 खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन, ऑरेंज बेल्ट की परीक्षा की उत्तीर्ण

Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर व बेल्ट ग्रेडिंग एग्जामिनेशन का समापन हो गया है। इसमें रुद्रपुर के विभिन्न विद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर येलो, ग्रीन, ऑरेंज बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता व कुमीते की परीक्षा के साथ-साथ मौखिक परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में प्रशिक्षण ऋषि मार्शल आर्ट्स अकेडमी एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से आयोजित हुआ। ग्रेडिंग परीक्षा के संचालक व एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक ऋषि पाल भारती ने शिविर में खिलाड़ियों को कराटे की मूलभूत तकनीकों, आत्मरक्षा, कुमिते व काता का गहन अभ्यास कराया। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। येलो बेल्ट ग्रेडिंग उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में रुद्र वर्मा, अभिनव हुरिया, रणवीर सिंह कार्की, चारविक चौहान, कुवम कक्कर, कुबिरा चौहान, नव्या, अनाया जोशी, अस्तित्व गुप्ता, वैष्णवी बघेल, अभ्यांश गंगवार, अबीर भटनागर, आराध्या, कुशाग्र तिवारी, श्रुति गराडे, अनाया जोशी, आराध्या सक्सेना, अविरल, हृदयांश कुमार शामिल रहे। ऑरेंज बेल्ट आरव चंदेल, यशिका शर्मा ने जीती। वहां शेखर सक्सेना, डॉ. सुदीपा शर्मा, शालिनी हुरिया आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें