गदरपुर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की एक बैठक ब्लॉक सभागार गदरपुर में आयोजित की गई। पर्यवेक्षक के रूप में उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रेम चंद्र प्रसाद और वीरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में गदरपुर शाखा से 30 डेलीगेट्स का निर्वाचन किया गया। निर्वाचित डेलीगेट्स को संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जिले के प्रतिनिधियों के चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। पर्यवेक्षकों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, संगठन की एकजुटता और जिला स्तर पर प्रभावी नेतृत्व के चयन पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अशोक चौहान, पंकज चौधरी, श्याम बहादुर, विधान दास, विनोद पंवार, अशोक गुप्ता, रीता कोहली, तहमीना बेगम आदि थे।