फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में तलवारबाजी के लिए खोली जाएंगी 30 एकेडमी

विज्ञापन
राजीव मेहता, महासचिव आईओए। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सूचना केंद्र सरकार की ओर से खिलाड़ियों को तलवारबाजी का प्रशिक्षण देने के लिए देश में 30 एकेडमी खोली जाएंगी। इसमें उत्तराखंड को भी शामिल किया गया है, जहां देहरादून में एकेडमी खोली जाएगी। पहले चरण में 30 खिलाड़ियों को एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीआईडीसी (टैलेंट आइडेंटिफिकेशन डेवलेपमेंट कमेटी) की ओर से देश के विभिन्न राज्यों के तलवारबाजी में दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों के विकास के लिए सर्वे किया गया था। सर्वे टीम ने 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक-एक एकेडमी खोलने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा। इसमें सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है।
भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव एवं भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता ने बताया कि एकेडमी खोलने के लिए केंद्र सरकार से बजट दिया जाएगा। एक एकेडमी में करीब 10 करोड़ के तकनीकी उपकरण रखे जाएंगे। एकेडमी खुलने के बाद इसमें राज्य के चार कोचों को रोजगार भी मिलेगा। इसके बाद राज्य के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आगे आएंगे। एकेडमी खुलने के बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के प्रसिद्ध खेलों में तलवारबाजी को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें