फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण 3084 में से 298 आवेदन निरस्त

Fri, 08 Sep 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के अधिकार के लिए सत्यापन की बाधा नहीं कर पाए पार
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) की रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए आवेदनों में से 298 गड़बड़ियां मिलने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि कई आवेदन अधूरे पाए गए हैं।
जिले में आरटीई की 7546 सीट के लिए पहली लॉटरी में 4904 छात्र-छात्राओं को निजी विद्यालयों में आरक्षित सीट पर प्रवेश मिला था। पहले चरण में हुई लॉटरी के बाद बाद भी जिले में आरटीई की 2642 सीट रिक्त रह गईं। इनके लिए आरटीई से दोबारा प्रवेश होने हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुताबिक, दूसरे चरण में जिले आरटीई के पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के 3084 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों का सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सत्यापन में 2357 आवेदन सही पाए गए हैं। आय प्रमाणपत्र, पता व अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी या कमी मिलने पर 298 निरस्त कर दिए गए हैं। शेष आवेदन अधूरे पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
सही पाए आवेदनों को देहरादून में होने वाली लॉटरी में शामिल किया जाएगा। लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं को आरटीई में प्रवेश मिलेगा। - रमेश चंद्र आर्या, सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें