फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाबंदी चेकिंग में 289 यात्री बेटिकट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा कर रहे 289 यात्रियों से एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर दिनेश कुमार सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू के निर्देश पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके जोशी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम ने स्थानीय आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया। अभियान सुबह 4 बजे से देर शाम तक चला। कुछ यात्री टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 55305, 55307, 55312, 55321, 55311, 25036 सहित कई ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक किए। टीम ने 289 यात्रियों को बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा। सभी बेटिकट यात्रियों से किराया और जुर्माना के रूप में एक लाख चार हजार छह सौ बीस रुपये राजस्व वसूला। टीम में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ओमप्रकाश, कैलाश कुमार, संजय जगाती, आरएस राणा, हिमांशु पंत, आरपीएफ एएसआई अरविंदर त्रिपाठी, जसबीर, रमेश कुमार, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें