फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

Tue, 08 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाणिज्य कर विभाग की जांच में नगर निगम को एलईडी लाइट सप्लाई कर चुकी किच्छा की फर्म पर 27 लाख रुपये की टैक्स चोरी करने का मामला सामने आया है। विभाग ने निर्धारित किए गए टैक्स को जमा करने का नोटिस फर्म को थमा दिया है।
विज्ञापन

मैमर्स बीके इंडस्ट्रीज किच्छा ने वर्ष 2014-15 में नगर निगम को करीब 59 लाख रुपये की एलईडी लाइट सप्लाई की थी, जिसका निगम ने फर्म को पूरा भुगतान कर दिया था। नगर निगम को फर्म द्वारा जमा किए अभिलेखों में सेल्स टैक्स की चोरी का अंदेशा हुआ था। बीते 28 जुलाई को मुख्य नगर अधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर को पत्र भेजकर फर्म द्वारा जमा किए एलईडी सप्लाई के बिल मुहैया कराए थे। ज्वाइंट कमिश्नर ने प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का मामला मानते हुए असिस्टेंट कमिश्नर किच्छा को जांच सौंपी थी।
जांच में फर्म द्वारा 27 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि फर्म ने 59 लाख की एलईडी लाइटों की आपूर्ति नगर निगम को की, लेकिन टैक्स चोरी की मंशा से सेल्स टैक्स के कागजातों में एलईडी लाइटों की बिक्री को नहीं दर्शाया गया। असिस्टेंट कमिश्नर विनय पांडेय ने बताया कि कर निर्धारण के लिए व्यापारी को नोटिस देकर तलब किया गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इससे यह माना गया कि व्यापारी ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के और माल की बिक्री की है। जिसके बाद एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए उस पर 27 लाख रुपये का टैक्स लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यदि व्यापारी ने टैक्स जमा नहीं किया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी जांच खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें