फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 251 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
रुद्रपुर में वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को कुल चार हजार, 986 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसमें 3,293 युवा और 1693 लोग 45 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लोग शामिल रहे। 1693 लोगों ने पहली डोज व 53 लोगों ने दूसरी दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

जिले में युवाओं को 12 टीकाकरण केद्रों पर वैक्सीन लगवाई गई। जबकि 45 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लोगों को सातों विकासखंडों में वैक्सीन लगी। टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि युवाओं के लिए स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें 45 प्लस के कोटे से वैक्सीन लगवाई गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिले के लिए 3600 वैक्सीन और मिलने की संभावना है।
जिले में 251 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ
रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 251 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए। इनमें 239 होम आइसोलेट और 12 विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भर्ती थे। जबकि कोरोना संक्रमण से एक महिला व एक पुुरुष की मौत हो गई। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार मृतकों की अंत्येष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में कोरोना की जांच के लिए 1756 लोगों के सैंपल लिए गए। अब जिले में कोरोना के कुल सक्रिय केसों की संख्या 649 है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें