खटीमा। लगभग 15 हजार हेक्टेयर वाले सुरई रेंज में वन्य जीव-जन्तुओं की जरूरतों को पूरा करने और जल स्तर कायम रखने के लिए 10 चाल खाल (जलकुंड) बनाए जा रहे हैं। 15 जलकुंडों का जीर्णोद्धार किया जाना प्रस्तावित है।
नेपाल और यूपी सीमा से लगे सुरई वन रेंज 25 जलकुंड स्थापित होने है। रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल और डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी ने जंगल का भ्रमण कर 15 पुराने चाल खालों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया। पुराने चाल खालों की सफाई, पुराने पानी बदलने एवं इसमें भरे कूड़े करकट को निकालकर इन्हें गहरा किया जाना है। रेंजर मनराल ने बताया कि इन तालाबों से जहां वाटर लेवल कायम रहेगा। वहीं वन्य जीव-जन्तुओं को इस गर्मी में आसानी से पानी उपलब्ध होगा।