फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन नाव पर लदे खैर के 24 लट्ठे जब्त, एक हफ्ते के अंदर वन विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Fri, 04 Apr 2025 02:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

वन विभाग ने ककराला गांव के समीप बौर जलाशय में खैर की लकड़ी से लदी तीन नाव जब्त की है। अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लकड़ी चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूलरभोज में वन विभाग ने ककराला गांव के समीप बौर जलाशय में खैर की लकड़ी से लदी तीन नाव जब्त की है। अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वन विभाग ने पिछले एक हफ्ते में लगातार खैर की लकड़ी की बरामदगी की है। बृहस्पतिवार देर शाम को दूसरी बार तीन नाव पर लदी खैर की लकड़ी बरामद की है। पीपल पड़ाव के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ककराला गांव के समीप बौर जलाशय के किनारे नाव से लकड़ी तस्करी होने की सूचना मिली थी। विभाग की टीम ने छापा मारकर जलाशय के किनारे तीन नाव जिस पर 24 लट्ठे खैर के बरामद हुए।

विज्ञापन


लकड़ी से लदी नावों को जब्त कर रेंज कार्यालय ले जाया गया। बताया कि अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही लकड़ी तस्करों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई है।

इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को भी निगम से चुराई गई खैर की लकड़ी को पीपल पड़ाव के वन बाबा मंदिर के समीप प्लॉट संख्या 23 में खैर के 92 लट्ठे बरामद किए थे। वहां पर रेंजर आरएन गौतम, वन सुरक्षा दल प्रभारी कैलाश तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें