फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पदों के लिए 23 नामांकन पत्र किए दाखिल

Sun, 09 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के दस पदों के लिए 23 नामांकन पत्र भरे गए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मात्र एक ने नामांकन पत्र भरा है। शनिवार की सुबह आठ बजे से दिन दो बजे तक राधेहरि डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव के सभी पदों के लिए पर्चे भरे गए। अध्यक्ष पद पर राहुल रमनदीप और विनीत शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अदिति चित्रांश व विशाल कुमार, उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए एक मात्र विनीता कांबोज ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन


सचिव पद के लिए सुमित कुमार व अब्दुल जामिर, संयुक्त सचिव के लिए शिवानी, मनीराय, मोहम्मद नदीम और कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन सिंह व संजय सिंह ने नामांकन पत्र भरे। कला संकाय के लिए अवनीश कुमार, जाकिर हुसैन, लक्ष्मण सिंह, वाणिज्य संकाय के लिए निखिल अरोरा, हेमंत भट्ट, मोहम्मद फैजान, विज्ञान संकाय के लिए एक मात्र अभिजीत सिंह ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव प्रभारी डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि नामांकन के लिए पर्चे शांति पूर्ण तरीके से भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें