फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी साइन कर 23 लाख निकालने की कोशिश

Tue, 24 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीडीपीओ ने एक युवक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 23 लाख रुपए निकालने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण लक्ष्मी टम्टा ने तहरीर में कहा कि ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल रामनगर निवासी एक युवक नेे 20 जनवरी को उसके नाम का 23 लाख रुपए का फर्जी चेक और फर्जी मुहर, हस्ताक्षर कर रामनगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक को शक हुआ तो उन्होंने फोन पर उससे संपर्क किया। उन्होंने बैंक प्रबंधक को बताया कि उक्त नंबर का चेक परियोजना में उपलब्ध है। उसके द्वारा किसी प्रकार का चेक नहीं काटा गया है। चेक के फर्जी होने पर बैंक ने भुगतान रोक दिया। उसने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर उसे रामनगर कोतवाली को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें