फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

222 कछुओं के साथ तीन आरोपी दबोचे

Sun, 17 Jan 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए मारुति वैन में लाए जा रहे संरक्षित प्रजाति के 222 कछुओं के साथ तीन आरोपों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


तीन बोरों से बरामद कछुओं को औरेया यूपी से लाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को रुद्रपुर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है।

 शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कोतवाल जेसी पाठक टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तीनपानी बैरियर पर पास किच्छा की तरफ से आ रही मारुति वैन संख्या यूपी 78ईबी 5503 को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाए तेजी से आगे ले गया। शक होने पर पीछा करते हुए पुलिस ने दोबारा चालक को रोकने की कोशिश की तो उसने वाहन नहीं रोका। श्मशान घाट के समीप पुलिस ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर वैन को रुकवाया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर वैन में तीन बोरों में रखे 222 जिंदा कछुओं को बरामद किया गया। वैन में बैठे अनीता पत्नी स्व. लाखन सिंह, इमरान निवासी ग्राम कुंदनपुर उर्दकोटा थाना बिगौन औरेया और तापस निवासी वार्ड नंबर 1 ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राजू निवासी मुखर्जीनगर ट्रांजिट कैंप पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि बरामद सभी कछुओं में 200 छोटे और 22 बड़े हैं। औरेया से खरीदकर दिल्ली ले जाया जाना था। पकड़े गए कछुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपये से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वन विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें