गदरपुर। अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों को लेकर जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, तहसीलदार लीना चंद्रा, आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर और सुरेंद्र सिंह राणा की मौजूदगी में भूमि संबंधित, भूमि पर कब्जे और एनएच मुआवजे को लेकर 22 शिकायतें रखी गईं।
तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि दस मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और बाकी मामलों को जारी रखने की बात कही गईं। उन्होंने बताया कि कुछ मामले वर्ष 2018-19 समय के थे, उनका भी निस्तारण करने का प्रयास किया गया। आयोग की अध्यक्ष राणा ने बताया कि अधिकारियों को मामलों की तुरंत सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहां गौरव राणा, जितेंद्र सिंह, इंदु भट्ट, सुरजीत सिंह, सोमल सिंह, अमनदीप सिंह, राधिका अग्रवाल आदि थे।