रुद्रपुर में जिला कराटे डू एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से रविवार को द्वितीय जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज के 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
रुद्रपुर में कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। टीम में चयनित होने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देर शाम तक प्रतियोगिता का आयोजन जारी रहा। प्रतियोगिता से पूर्व जेबी सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जिले की टीम के लिए चयन होगा। वहां रसिका सिद्दीकी, भारत भूषण चुघ, ऋषिपाल भारती, सुलभ अरोरा, विजय गिरधर आदि थे।