फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बरेली निवासी रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मूल रूप से ग्राम हल्दी सिहोर जिला बरेली यूपी का रहने वाला छोटेलाल (35) पुत्र किशनलाल लंबे समय से जगतपुरा क्षेत्र में किराये पर रहकर रिक्शा चलाने का काम करता था। शनिवार सुबह छोटेलाल अपना रिक्शा लेकर घर से रोडवेज स्टेशन के पास पहुंचा।
विज्ञापन


यहां अचानक उसका स्वास्थ्य खराब होने पर उसके परिचित ने छोटेलाल को उसके घर के पास ही रहने वाले गजेंद्र की दुकान में रिक्शे के साथ छोड़ दिया। कुछ देर बाद छोटेलाल की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर गजेंद्र ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां कुछ देर बाद ही छोटेलाल की मौत हो गई। हृदयाघात को छोटेलाल की मौत का कारण माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें