फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल शीघ्र जुड़ेगा मुख्यमंत्री डेस्क से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में सरकारी अस्पताल को मुख्यमंत्री डेस्क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल में एंड्रॉयड कैमरे लगाने की डीएम ने मंजूरी दे दी है। अस्पताल प्रबंधन ने कैमरे लगाने के लिए कंपनी को आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन

जनवरी में देहरादून में सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें मुख्यालय अधिकारियों को काशीपुर सरकारी अस्पताल को मुख्यमंत्री डेस्क से जोड़ने के निर्देश दिए थे। ताकि मुख्यमंत्री काशीपुर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के कामकाज पर नजर रख सके। अस्पताल प्रबंधन ने 26 कैमरों के अस्पताल में लगाने का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा था। कई बार फाइल काशीपुर से रुद्रपुर चक्कर काटती रही। लेकिन अब डीएम ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। बीती 18 जुलाई को रुद्रपुर में हुई चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक में दो लाख रुपये की लागत के 26 कैमरे व 50 हजार रुपये की लागत के माइक लगाने की मंजूरी मिल गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि 26 एंड्रायड कैमरे व 50 हजार के माइक लगाने की डीएम ने मंजूरी दे दी है। निविदा प्रक्रिया के बाद रुद्रपुर की एक कंपनी को कैमरे खरीदने की आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें