फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल भूमि नीति के लिए भाजपा ने निकाली आभार रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नजूल भूमि नीति को मंजूरी दिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न फंसने की अपील की।
विज्ञापन


शुक्रवार को रामलीला भवन में रैली से पहले हुई सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर में करीब 80 प्रतिशत आबादी नजूल की भूमि पर बसी हुई है। इसके अलावा 50 वर्ग मीटर की भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए निशुल्क सुविधा दी गई है। इससे सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा।

दोपहर करीब 12 बजे रैली रामलीला भवन से डीडी चौक, अग्रसेन चौक होते हुए गल्ला मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर सोनी कोली, राम प्रकाश गुप्ता, ललित राठौर, राधेश शर्मा, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, महेंद्री शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


भाजपा में नजर आई गुटबाजी
रुद्रपुर। निकाय चुनाव से पहले ही भाजपा में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। शुक्रवार को आभार रैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और भाजपा नेता विकास शर्मा के बीच ंहुई कहासुनी के पीछे की वजह दोनों की मेयर पद की महत्वाकांक्षा बताई जा रही है। दरअसल आभार रैली के रामलीला भवन के बाहर निकलते ही महाराज पैलेस के पास दोनों में रैली में आगे चलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके साथ ही रैली में विधायक राजकुमार ठुकराल का शामिल नहीं होना भी चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें