रुद्रपुर में श्री गुरुनानक बालिका इंटर रुद्रपुर में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर संधू ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह नौ बजे से भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इसके बाद 12 व 13 फरवरी को गृह विज्ञान और 19 व 20 को ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षाएं होंगी।