काशीपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ की गोष्ठी हुई। सोमवार को जीजीआईसी सभागार में शिक्षक और अभिभावक संघ की गोष्ठी अधिकतम अंक हासिल करने वाली छात्रा के अभिभावक को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके अलावा विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षिका और अभिभावकों के बीच चर्चा की गई।
जिसमें जीर्णशीर्ण भवनों की छतों से पानी टपकने, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, कंप्यूटर आदि की समस्याओं का प्रस्ताव पारित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्या आभा श्रीवास्तव ने की। संचालन गीता नागर ने किया। इस मौके पर दया, रेखा, मीना, हरविंदर आदि थे।