रुद्रपुर। गोवर्धन पूजा के अवकाश के बावजूद अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मरीजों का तांता लगा रहा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने इमरजेंसी केसों के साथ ही सामान्य मरीजों का भी इलाज किया।
बुधवार को जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सुबह आठ बजे से ही मरीजों के पहंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सैकड़ों सामान्य मरीज इलाज कराने के लिए आपातकालीन कक्ष में पहुंचे थे। इमरजेंसी कक्ष में तैनात वरिष्ट चिकित्सक डॉ. जुनैद कमर और डॉॅ. निदा मलिक ने मरीजों का इलाज किया। डॉ. कमर ने बताया कि बुधवार को 211 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सिर्फ 19 इमरजेंसी केस थे। कुछ चोटिल लोग भी अस्पताल पहुंचे थे। सामान्य मरीजों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी कक्ष में ओपीडी का संचालन करना पड़ा।