खटीमा। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी करने और बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकार बनगवा, ऊंची महुवट और सतना के 21 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। 15 बकायेदारों से 2.10 लाख रुपए की वसूली की गई। आठ लोगों को बिजली चोरी और अनाधिकृत उपभोग करते हुए पकड़ा, जिन पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना डाला गया। टीम में खटीमा के एसडीओ अंबिका यादव, अवर अभियंता विनोद जोशी और मोहन सिंह परगाई थे। संवाद
कालीनगर में पांच घरों में पकड़ी गई बिजली
दिनेशपुर। ऊर्जा निगम गदरपुर के सहायक अभियंता संजय कुमार की अगुवाई में टीम ने कालीनगर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त किया है। जेई अफशान ने बताया कि पांच आरोपियों अमल मंडल, विशाल सरकार, शताब्दी, कौशल्या देवी, अमिनेश मंडल के खिलाफ थाने मे बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम में लाइनमैन बबली शर्मा, सुभाष कुमार आदि शामिल थे।